Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 163 नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 163 नये संक्रमित
विज्ञापन
  • उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर हुई 2,423

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोविड-19 के 163 नये मामले आये जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,423 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,79,924) दर्ज की गयी। संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,720 हो गयी है। इसमें दो मरीज केरल से हैं जिनकी कोविड-19 से मृत्यु की पुष्टि के बाद इसे आंकड़े में शामिल किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 86 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,46,781 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.13 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,370