Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

महाराष्ट्र : हिंगोली जिले में भूकंप के झटके से हिली 50 गांवों की धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महाराष्ट्र : हिंगोली जिले में भूकंप के झटके से हिली 50 गांवों की धरती
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। जिला प्रशासन का कहना है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक हिंगोली जिले के वसमत, औंधा नागनाथ और कलमनुरी तहसील के करीब 40 से 50 गांवों में तड़के साढ़े 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली में पांच किलोमीटर गहराई में था।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक जमीन से आवाजें आने लगीं। भूकंप के झटके लगते ही भयभीत ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आये। पिंपलदारी के बापूराव घोंगड़े ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज सबसे तेज आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों के अनुसार हिंगोली जिले में विशेष रूप से वासमत, कलननुरी और औंधा नागनाथ तहसीलों के गांवों में पिछले आठ-दस वर्ष से जमीन से आवाजें आ रही हैं। प्रशासन का कहना है कि यह आवाजें सूक्ष्म भूमिगत हलचल के कारण आ रही हैं। हिंगोली भूकंप के लिहाज से कम खतरे वाले क्षेत्र जोन-2 में वर्गीकृत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,347