Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 214 नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 214 नये संक्रमित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 214 नए मरीज सामने आये हैं। इस अवधि में 204 लोग स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,509 हैं। 

इसके साथ देश में अबतक 4,41,46,534 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.88 लाख नमूनों की जांच की गयी। अबतक कुल 91.19 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 56,997 खुराक दी गयी। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.13 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

विज्ञापन