Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

हर गांव, गली, टोला, मोहल्ला, शहर में 2023 में खुलेगी मोहब्बत की दुकान : राहुल गांधी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर गांव, गली, टोला, मोहल्ला,  शहर में 2023 में खुलेगी मोहब्बत की दुकान : राहुल गांधी
विज्ञापन
  • राहुल के बयान ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस को किया उत्साहित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राहुल गांधी ने नए वर्ष के मौके पर रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में मोहब्बत की दुकान खुलेगी। इसके साथ ही उन्होंने नये साल पर लोगों को हार्दिक बधाई दी।

राहुल गांधी ने अभी तक अपने भारत जोड़ो यात्रा में हर जगह यह संदेश दिया है कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर है। यात्रा 3 जनवरी से दिल्ली से पुन: आरंभ होकर यूपी में प्रवेश करेगी।

अभी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिन जिन राज्यों से होकर गुजरी, वहां राहुल गांधी अपने भाषण में यह कहते जरूर दिखाई दिये कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। इसी क्रम में आज नव वर्ष के मौके पर भी अपने एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव हर, हर शहर में मोहब्बत की दुकान खुलेगी।

विज्ञापन