Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कर्मियों को जलशक्ति मंत्री करेंगे पुरस्कृत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कर्मियों को जलशक्ति मंत्री करेंगे पुरस्कृत
विज्ञापन
  • उप्र में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल, एक दिन में मिला 42 हज़ार कनेक्शन
  • मंत्री ने विभाग की पूरी टीम को दी बधाई, उपलब्धि को बताया टीम भावना का परिणाम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने की बड़ी उपलब्धि पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। जल शक्ति मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव से लेकर निचले स्तर तक के कर्मियों ने एक टीम भावना के रूप में काम किया है, जो लगातार सकारात्मक परिणाम के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये जाने की कार्ययोजना भी विभाग से तैयार करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल जीवन मिशन को यूपी में शानदार सफलता मिल रही है। मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 25 फीसदी नल कनेक्शन देने के साथ है 31 दिसंबर 2022 को एक दिन में देश भर में सर्वाधिक 42218 नल कनेक्शन दिये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,538