Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 226 नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 226 नये संक्रमित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 226 नये मामले आये हैं, जबकि इससे ठीक होने वालों की संख्या 179 है। इस दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इस बाबत आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 3,653 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,44,029 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 1,87,983 नमूनों की जांच की गयी। 

अबतक कुल 91.07 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 91,732 खुराक दी गयी है। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.10 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,710