Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोरोना को लेकर अगले 40 दिन अहम, जनवरी में ज्यादा खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना को लेकर अगले 40 दिन अहम, जनवरी में ज्यादा खतरा
विज्ञापन
  • कोरोना के खतरे के बीच देश के लिए अगले 40 दिन अहम, जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं केस 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत समेत दुनिया पर मंडरा रहे कोरोना के खतरे के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में अगले 40 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने महामारी के फैलने की पिछली रफ्तार के हवाले यह जानकारी दी है। 

पहले भी ऐसा ही हुआ 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो पहले भी यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोरोना की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नई लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। हालांकि, यह भी कहा गया कि संक्रमण की गंभीरता कम है। अगर कोरोना की लहर आती भी है, तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी। 

चीन समेत कई देशों में हालात खराब 
चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने को कहा गया है। 

बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना के मामलों में तेजी की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठकें भी की हैं। कोरोना के ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएफ.7 के फैलने की दर बहुत अधिक है और एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,766