Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में एसआर डीएवी के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में एसआर डीएवी के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन
विज्ञापन
  • ओवरआल विजेता झारखंड के खिलाड़ियों पर गर्व है : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा  

टीम एबीएन, रांची। डीएवी प्रबंधन के बैनर तले रांची में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय स्तर व अंडर 19 बालक वर्ग में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के खिलाड़ियों ने धमाकेदार जीत हासिल करते हुए सात पदकों पर अपना कब्जा जमाया, जिनमें अर्णव आकाश ने कराटे में स्वर्ण पदक, आतिफ अंसारी ने कुश्ती में रजत पदक, प्रियांशु ने वूशु में कांस्य पदक, आदित्य कुमार ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक, दीप कुमार,कृति कृष्णा तथा शुभम कुमार ने जूडो में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। खेलों के परिणाम आते ही विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। 

प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने  विभिन्न प्रक्षेत्रों से आये लगभग 4000 खिलाड़ियों एवं उनके कोच को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करना गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की असीम संभावनाओं के द्वार खुल जाते हैं। खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने योग्य हो जाते हैं। वे अपनी प्रतिभा तथा कौशल के आधार पर विभिन्न खेलों के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने डीएवी संस्था के प्रधान पद्मश्री डॉ पूनम सूरी जी एवं निदेशक पीएस- 1 डॉ जेपी सूर जी के प्रति उनके निरंतर मार्गदर्शन के लिए विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। 

डॉ शूर साहब, राष्ट्रीय संयोजक, डीएवी स्पोर्ट्स ने व्यक्तिगत तौर पर सभी खेलों के आयोजन एवं समापन में महती भूमिका अदा की। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पदक जीतने पर प्राचार्य ने खेल शिक्षक आशीष जायसवाल को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सनद रहे कि रांची के बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं अन्य क्रीड़ा क्षेत्रों में दिनांक 23.12.22 से 25.12.22 तक  खेल का यह महाकुंभ चला।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,188