टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। रविवार की सुबह चरही पुलिस ने हज़ारीबाग एसपी के निर्देश पर कच्चा कोयला लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। इस क्रम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी।
कोयला लदे उक्त वाहन मांडू की ओर से हज़ारीबाग जा रही थी। गश्ती दल की पुलिस ने चरही एनएच 33 पर पकड़ी। वाहन चालक हज़ारीबाग के पगमल निवासी सचिन कुमार और पदमा के सूजी निवासी पवन मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।