टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके क्षेत्र में पारा गिरने से लगातार कनकनी बढ़ती जा रही है। पिछले साल कांके में जमकर हुई ओलावृष्टि ने लोगों को कश्मीर और शिमला की तरह बर्फबारी का एहसास कराया था। पूरे क्षेत्र में काफी बर्फ जमा हो गया था। लोगों को रांची में शिमला जैसा अनुभव हो रहा था।
दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं का प्रवेश सीधे झारखंड में हो रहा हैं, जिससे दिनों दिन पारा गिरता जा रहा है। दरअसल, रांची के कांके क्षेत्र का पारा वैसे भी रांची शहर की तुलना में कम रहता है। यहां ठंड के दिनों में पारा 0 डिग्री तक चला जाता है और अब तापमान एक बार फिर धीरे-धीरे न्यूनतम स्तर तक जाता नजर आ रहा है। पिछले 6 दिनों कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा है।