Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया कर रहे बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया कर रहे बैठक
विज्ञापन
  • अन्य देशों की हालत देख उठाये जायेंगे जरूरी कदम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ भारती पवार ने बताया कि बैठक में देश के प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जीनोम सीक्वेंसिंग को लेकर गाइड लाइन जारी की गई थी। एक बार फिर सिर उठा रही कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसमें चीन व अन्य देशों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ऐहतियाती उपायों पर मंथन किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ भारती पवार ने बताया कि बैठक में देश के प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जीनोम सीक्वेंसिंग को लेकर गाइड लाइन जारी की गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, कोविड-19 वर्किंग ग्रुप एनटीएजीआई के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा, डीजी-आईसीएमआर डॉ राजीव बहल, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव  डॉ राजेश गोखले और डीजीएचएस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय डॉ अतुल गोयल शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,345