Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 6
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

राजस्थान : ट्रक में जा घुसी वैन, 6 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजस्थान : ट्रक में जा घुसी वैन, 6 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
राजस्थान। भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह सड़क दुर्घटना राजस्‍थान के जयपुर के चाकसू में घटी। यहां बाईपास पर एक इको वैन पीछे से ट्रक में जा घुसी। सभी मृतक राजस्थान टीचर्स इलिजिविलिटी टेस्ट (REET) परीक्षा देने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे।जानकारी के अनुसार वैन में कुल 10 लोग सवार थे। रास्‍ते में वैन ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 लोगों की मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाकी लोगों को महात्मा गांधी व सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 26 सितंबर को रीट परीक्षा दो पालियों में होनी है।
विज्ञापन