एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने चीन पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा है कि चीन हर साल 2-3 हरकतें इसी तरह की करता ही है। उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भी पीएलए गली के गुंडों की तरह बर्ताव करता है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि चीन हर साल इस तरह की दो-तीन कोशिशें करता है और हर बार उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी एक तरफ तो 21वीं सदी की आधुनिक सेना होने का दावा करती है लेकिन दूसरी तरफ वह हुड़दंग के स्तर तक गिर चुकी है। ये हास्यास्पद है। नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना चीन की किसी भी हिमाकत के लिए हमेशा तैयार है।