Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 75
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कर्नाटक : जीका वायरस से पीड़ित पांच साल की बच्ची की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कर्नाटक : जीका वायरस से पीड़ित पांच साल की बच्ची की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। पांच साल की बच्ची में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि पांच साल की बच्ची के जीका वायरस से संक्रमित होने के बाद एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में जीका वायरस का यह पहला मामला है और सरकार स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन