Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

गुजरात चुनाव : गांधीनगर पहुंच मां हीरा बा से मिले पीएम मोदी, कल डालेंगे वोट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुजरात चुनाव : गांधीनगर पहुंच मां हीरा बा से मिले पीएम मोदी, कल डालेंगे वोट
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वह कल गुजरात के दूसरे चरण में अपना मतदान करेंगे। पीएम मोदी रविवार शाम को गांधीनगर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां हीराबा से मुलाकात की। बता दें कि गुजरात में दूसरे चरण के लिए कल वोटिंग होगी। 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।

इससे पहले यूपी फतेह के बाद पीएम मोदी गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। तब उन्होंने दो साल बाद अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाने के बाद नरेंद्र मोदी मां से मिले थे। लेकिन उसके बाद से पीएम अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गये और  उनकी अपनी मां से मुलाकात नहीं हो पायी। ऐसे में अब जब वे दो दिन के गुजरात दौरे पर आये, तो उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मिलने का भी वक्त निकाला।

विज्ञापन