Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नयी मुसीबत... महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा खसरा, अब तक 15 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नयी मुसीबत... महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा खसरा, अब तक 15 की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना महामारी के बाद खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीएमसी के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को महानगर में खसरे के 23 नये मामले सामने आये हैं। हालांकि, इस महामारी से आज एक भी मृत्यु दर्ज नहीं की गयी है। 

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को मुंबई के अस्पतालों में 45 नये खसरे के मरीज भर्ती हुए और सर्वेक्षण के दौरान लगभग 83 संदिग्ध खसरे के मामले पाये गये। 24 नागरिक वार्डों में 37 खसरे का प्रकोप हुआ है। 

बीएमसी ने कहा कि बुखार के सभी मामलों में विटामिन-ए की दो खुराक दी जाती हैं। दूसरी खुराक 24 घंटे के बाद दी जाती है। बता दें कि मुंबई में खसरे से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,596