एबीएन डेस्क। आज पूरा देश पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। कोविन पोर्टल से मिले आंकड़ों के मुताबिक शाम 6.10 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 2.18 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा सूत्रों ने कहा है कि अक्टूबर के मध्य तक 1 बिलियन लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के खिलाफ 21 जून को 88.09 लाख और 27 अगस्त को 1.03 करोड़ के रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ था। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी 20 दिन का मेगा इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट को सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया गया है. आज से शुरू हुआ ये अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। दोपहर डेढ़ बजे तक 1 करोड़ का आंकड़ा पार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. दोपहर डेढ़ बजे तक ही देश में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लग चुकी हैं. शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। बता दें, इसके अलावा पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में रिकॉर्ड डेढ़ करोड़ कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। वहीं, इसके साथ ही कई जगह रक्त दान शिविर भी लगाए गए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया है कि चलो #वैक्सीन सेवा करें, जिन्होंने टीके की डोज नहीं ली है वो ले लें और उन्हें पीएम जन्मदिन का गिफ्ट दें।