- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन
- देश के कोने कोने से दिल्ली आयेंगे लाखों किसान
टीम एबीएन, रांची। देश में खाद्यान्न की सुरक्षा के साथ किसानों की सुरक्षा भी अति आवश्यक है। किसानों ने भरपूर उत्पादन कर देश की खाद्यान सुरक्षा सुनिश्चित की है। किंतु अभी तक किसान की हालत जस की तस है। उक्त विचार भारतीय किसान संघ के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में रखते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान संघ का नारा रहा है कि देश के हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे।
आज देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बन चुका है, हम विदेशों में खाद्यान्न निर्यात कर रहे हैं। लेकिन किसान जो फसल उगाता है, कड़ी मेहनत के बावजूद उसको अपनी उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य अभी तक नहीं मिल रहा है। इसलिए किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित कर रहा है। देशभर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता सभी प्रांतों में ग्राम संपर्क, धरना, सभा पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों से जनजागरण को करते हुए दिनांक 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली में लाखों की संख्या में किसान गर्जना रैली में शामिल होंगे।
प्रमुख मागें :
- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाये।
- कृषि आदानों पर जीएसटी समाप्त किया जाये।
- किसान सम्मान निधि की राशि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाये।
- जीएम.सरसों को अनुमति न दी जाए।