Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कोरोना टीका से हमें भी तकलीफ, पर इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं : केंद्र सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना टीका से हमें भी तकलीफ, पर इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं : केंद्र सरकार
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना वैक्सीन की वजह से कथित तौर पर हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में केंद्र ने कहा कि मृतकों व उनके परिजनों के प्रति उसकी पूरी हमदर्दी है, लेकिन टीके के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव के लिए वह जिम्मेदारी नहीं ले सकता। 

बता दें कि पिछले साल दो युवतियों की कथित तौर पर कोरोना टीकाकरण से मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से जुड़ा है। केंद्र ने हलफनामे के साथ दायर जवाब में कहा कि जिन मामलों में टीके के कारण मौत हुई हो, उनमें दीवानी कोर्ट में मुकद्दमा दायर कर मुआवजा मांगा जा सकता है। यह हलफनामा दो युवतियों के माता-पिता द्वारा दायर याचिका के जवाब में आया है। इनकी पिछले साल कोविड टीकाकरण के बाद मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन