Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 300 से कम नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 300 से कम नये संक्रमित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 291 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,71,853 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,123 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में दो और मामले जोड़े जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,30,614 हो गयी है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गयी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 140 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। देश में अभी तक कुल 4,41,36,116 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,052