Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की कार बांकुड़ा में दुर्घटनाग्रस्त, मिथुन दा सुरक्षित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की कार बांकुड़ा में दुर्घटनाग्रस्त, मिथुन दा सुरक्षित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फिल्म स्टार सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की कार बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर के केरानीपाड़ा में शनिवार की रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त वह कार में थे। सूत्रों के अनुसार बिष्णुपुर से आसनसोल जाते समय भाजपा के बांकुड़ा जिले के पर्यवेक्षक अनुपम मलिक की कार और उसके पीछे एक सुरक्षा गार्ड की कार से मिथुन चक्रवर्ती की कार टकरा गयी।

टक्कर से वाहन के आगे और पीछे के दोनों हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पिछले चार दिनों से जिलों का दौरा कर रहे मिथुन चक्रवर्ती की आज टीएमसी के हैवीवेट नेता अनुब्रत मंडल के गढ़ बीरभूम में सभा है। एक चश्मदीद ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती के काफिले के सामने लॉरी के आने पर काफिले के वाहन अचानक रूक गये। वे आपस में टकरा गये। उस कार में मिथुन चक्रवर्ती थी, लेकिन उन्हें चोट नहीं लगी है।
बता दें कि अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए बंगाल में हैं और वह जिले से जिले की यात्रा कर रहे हैं। वह पुरुलिया, बांकुड़ा समेत कई जिलों में पहले ही बैठकें कर चुके हैं। शनिवार को आसनसोल में बैठक हुई थी।

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी रवींद्रनाथ दास ने कहा, मैंने एक काफिले को दूर से जाते देखा। लेकिन, कुछ दूर चलने के बाद काफिला रूक गया। मुझे दूर से गड़बड़ी दिखायी दे रही है। तभी मैं भागा। काफिले की कारों के आपस में टकराने से हादसा हो गया, जो वाहन सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ। उसमें मिथुन चक्रवर्ती थे। टक्कर से उनकी कार का अगला क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच, जब मैं पहुंचा, तो इलाके में पहले से ही भीड़ थी। उनके अंगरक्षक भीड़ को संभालने लगे। मिथुन चक्रवर्ती को चोट नहीं आययी है। वह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन