Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

दुआरे सरकार योजना में आयी समस्या तो होगी कार्रवाई : ममता बनर्जी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुआरे सरकार योजना में आयी समस्या तो होगी कार्रवाई : ममता बनर्जी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि दुआरे सरकार योजना में कोई समस्या होने पर सरकार को सूचित करें। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर सरकार 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करेगी।
शुक्रवार को विधानसभा में अपने भाषण में ममता ने दुआरे सरकार के बारे में एक आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य भर में दुआरे सरकार के 400 से अधिक शिविर खोले गए हैं। वहां भी नियमित काम चल रहा है। उसके बाद ममता ने कहा कि अगर आपको दुआरे सरकार जाने पर भी समस्या के समाधान को लेकर लापरवाही दिखती है या कोई भी दिक्कत है तो शिकायत करें, सरकार 15 दिन में कार्रवाई करेगी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने भाषण में दुआरे सरकार की नई सेवा की भी घोषणा की। ममता ने कहा कि मैंने एक लैंड बैंक लॉन्च किया है। एक करोड़ 50 हजार भूमि का स्वरूप पहले ही बदला जा चुका है। निज भूमि निज गृह योजना के तहत दो लाख 22 हजार लोगों को जमीन के पट्टे दिए गए हैं। 261 कॉलोनियों को पट्टे दिये गयेे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी बदलाव और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारियां आॅनलाइन उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन