Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दिया इस्तीफा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। विजय रुपाणी ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी राज्यपाल के पास गए थे। गुजरात में अगले साल दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके पहले विजय रुपाणी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया जाना काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अब नए नेतृत्व के साथ बीजेपी गुजरात में अगला चुनाव लड़ने जा रही है। पिछले कुछ महीनों से आम आदमी पार्टी भी राज्य में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर समेत कई मुद्दों को पार्टी ने जोर-शोर से उठाते हुए रुपाणी सरकार को घेरा है, जबकि कांग्रेस ने भी पिछले गुजरात चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार गुजरात में सक्रिय होकर मुद्दों को उठाते रहे हैं। विजय रुपाणी के बाद नया सीएम कौन बनेगा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि कुछ सालों को छोड़कर साल 1995 से ही गुजरात में ज्यादतर बीजेपी की सरकार रही है।
विज्ञापन