Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में फैलाये जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में फैलाये जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के खिलाफ है। बुधवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरेली में प्रवेश किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया।

राहुल ने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर के माहौल के कारण किसान, श्रमिक और युवा सभी परेशान हैं। इन लोगों के मन में डर फैलाया जा रहा है। इन्हीं बातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तय किया, जो कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब यात्रा प्रारंभ हुयी थी, तब विपक्ष ने कहा था कि यह यात्रा पैदल नहीं की जा सकती है। लेकिन हम कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश तक आ गए हैं और यहां पर 370 किलोमीटर चलेंगे। हम जम्मू-कश्मीर तक पैदल जायेंगे और श्रीनगर में तिरंगा फहरायेंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,167