टीम एबीएन, पलामू। उपायुक्त पलामू के द्वारा क्रेशर व मांईस संचालको के दर्द को समझते हुए की गई पहल को पलामू मांईस व क्रेशर एशोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी ने स्वागत योग्य कदम बताया है। श्री तिवारी ने कहा कि खनन विभाग के पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारी के सहयोग से ही खनन व माइनिंग का कार्य संभव है।
उन्होंने कहा कि खनन व माइनिंग एक दूसरे के पूरक हैं और इनमें से एक के भी प्रभावित होने पर विकास योजनाओं पर सीधे प्रभाव पड़ता है। श्री तिवारी पांडू के छोटे क्रशर व्यवसायी अनिल गुप्ता के अपहरण की निंदा करते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि छतरपुर के लठेया का रहने वाला अनिल गुप्ता कजरू खुर्द में रहकर अपने मामा रामवृक्ष गुप्ता का क्रशर करीब 10 साल से चलाता था और छोटे स्तर का व्यवसायी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उक्त व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से उक्त व्यवसायी की सुरक्षित रिहाई की मांग की है।