एबीएन सेंट्रल डेस्क। ऐसा बताया जा रहा है कि बदलाव करने के बाद वेरिफाइड ट्विटर हैंडर के नीचे ऑफिशियल दिखा दिखाई दे रहा था। हालांकि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च नहीं किया है। कंपनी या खुद एलन मस्क ने इस टैग के बारे में कोई जानकारी शेयर की है।
वेरिफाइड अकाउंट के लिए हुआ बदलाव : ट्विटर द्वारा हाल में वेरिफाइड अकाउंट के लिए घोषित बदलावों का ऐलान किया गया था। कंपनी का कहना था कि प्रमुख मीडिया संगठनों और सरकारों सहित चुनिंदा सत्यापित अकाउंट के लिए ऑफिशियल लेबल दिया गया है। ट्विटर की अधिकारी एस्थर क्रॉफर्ड ने कहा था कि बहुत से लोगों ने पूछा है कि वह ब्लू चेकमार्क वाले ट्विटर ब्लू ग्राहकों (सब्सक्राइबर्स) और ऑफिशियली सत्यापित अकाउंट के बीच अंतर कैसे करेंगे। यही कारण है कि हम कुछ अकाउंट्स के लिए ऑफिशियल लेबल पेश कर रहे हैं।