Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

भगवान राम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ा, उनसे प्रेरणा लें : मोहन भागवत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भगवान राम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ा, उनसे प्रेरणा लें : मोहन भागवत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा प्रतिपादित मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना पर ध्यान देना चाहिए। भागवत ने बक्सर जिले के अहिरौली गांव में साधुओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भगवान राम ने एक ऐसे समाज का मार्ग प्रशस्त किया जहां हर कोई निडर होकर रहने लगा। उन्होंने जीवन भर सामाजिक सद्भाव के मार्ग का अनुसरण किया। यह आयोजन श्री राम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ नामक नौ दिवसीय धार्मिक सम्मेलन के तहत आयोजित किया गया है। आरएसएस प्रमुख ने कहा, राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि भगवान राम ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एकजुट किया। यह सच है कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया। हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता को बढ़ावा देना चाहिए। सोमवार से शुरू हुए नौ दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और दो उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन