Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भूकंप के तेज झटकों से कांपा दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत, नेपाल में छह की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भूकंप के तेज झटकों से कांपा दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत, नेपाल में छह की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेपाल और मणिपुर में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके देर रात 1 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। देर रात आये इस भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किये गये। वहीं नेपाल के डोटी जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए। इसके बाद फिर 3:15 बजे फिर 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया। लखनऊ और दिल्ली में करीब 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे। जानकारी के मुताबिक 6.3 तीव्रता वाले इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर नेपाल में पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है। नेपाल, भारत के अलावा चीन में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। इससे पहले भी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी। इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 8 नवंबर को करीब रात 8:52 बजे आया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,775