Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

4.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली उत्तराखंड की धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
4.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली उत्तराखंड की धरती
विज्ञापन
एबीएन, सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये। यह झटके रुद्रप्रयाग, देहरादून, मसूरी से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किये गये। डुंडा भटवाड़ी, बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। राहत की बात यह है कि कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चिन्यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।
विज्ञापन