Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पाकिस्तान : सिख यात्रियों को ननकाना साहब ले जा रही विशेष ट्रेन पटरी से उतरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकिस्तान : सिख यात्रियों को ननकाना साहब ले जा रही विशेष ट्रेन पटरी से उतरी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बचा। सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहब ले जा रही विशेष ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे में किसी के हताहत न होने की खबर से प्रशासन ने राहत की सांस ली। पाकिस्तान सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। पूरी दुनिया में 08 नवंबर को सिखों के पहले गुरु, गुरुनानक साहब की जयंती मनाई जानी है। गुरुनानक साहब का जन्म मौजूदा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित जिस शहर में हुआ था, उसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। वहां स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब में पूरी दुनिया से सिख तीर्थयात्री पहुंचते हैं। 08 नवंबर को ननकाना साहिब में गुरुनानक जयंती मनाने के लिए सिख श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो चुके हैं। इसी समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्री एक विशेष ट्रेन से ननकाना साहब जा रहे थे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इस विशेष ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गये। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार यह विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद यात्रियों को ननकाना साहिब रवाना करने के इंतजाम किये जा रहे हैं। अभी यह भी पता नहीं चला है कि पटरी से उतरी ट्रेन में भारतीय सिख तीर्थयात्री मौजूद थे या नहीं। पाकिस्तान सरकार के मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गयी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,099