वर्ल्ड
इराक : गैस टैंकर में ब्लास्ट से बगदाद में नौ लोगों की मौत
ABN Bureau
•
30 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान के पास गैस टैंकर में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 10 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद टैंकर के टुकड़े आसपास की रिहाइशी इमारतों और फुटबॉल मैदान में जा गिरे। हालांकि अभी फिलहाल यह साफ नहीं है कि विस्फोट तकनीकी खामी के कारण हुआ या फिर यह निशाना बनाकर किया गया हमला था।
विज्ञापन