Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बिहार-झारखंड में वामपंथी उग्रवाद पर गृह मंत्री अमित शाह की बारीक नजर

बिहार-झारखंड में वामपंथी उग्रवाद पर गृह मंत्री अमित शाह की बारीक नजर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित हुए गृह मंत्रियों के 2 दिवसीय चिंतन शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में हुई समीक्षा में बताया गया कि बिहार और झारखंड राज्य वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुए गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर से बड़ी खबर निकलकर आयी है। सूत्रों के मुताबिक आंतरिक सुरक्षा को लेकर की गई समीक्षा में ये बात सामने आई है कि बिहार और झारखंड में सुरक्षा बलों ने इस साल बड़ी कामयाबी हासिल की है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि बिहार और झारखंड वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ नार्थ ईस्ट, जम्मू और कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार पिछले 8 सालों में 9200 पूर्वोत्तर के उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में अफस्पा को भी कम किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों से कहा कि हमारा ध्यान साइबर अपराध, दोष सिद्धि दर में सुधार, नशीले पदार्थों, सीमा सुरक्षा पर होना चाहिए। वहीं 90 प्रतिशत दोष सिद्धि दर हासिल करने में फोरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर भी जोर दिया। बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्यों को एनसीओआरडी की नियमित बैठकें करनी चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी राज्यों को लगातार और सालाना लक्ष्यों की समीक्षा करनी चाहिए और एक योजना बनानी चाहिए कि 2047 में उनकी आंतरिक सुरक्षा कैसी होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,536