Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बेंगलुरु के दामाद ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले पीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बेंगलुरु के दामाद ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले पीएम
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बेंगलुरु के दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसे में शहर के लोग इसे एक ऐतिहासिक पल और एक परिपक्व लोकतंत्र का प्रतीक बता रहे हैं। भारतीय मूल के 42 वर्षीय सुनक की शादी इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। हालांकि, मूर्ति दंपती ने अपने दामाद के इतिहास रचने पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन कारपोरेट जगत के लोगों ने इस घटनाक्रम पर खुशी व्यक्त की है। उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रानिक्स और दूरसंचार विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री और कर्नाटक से सांसद राजीव चंद्रशेखर ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने जा रहे सुनक को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुनक ऐसे समय में प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जब पूरा यूरोप कठिन समय से गुजर रहा है। चंद्रशेखर ने कहा, मैं उनसे से व्यक्तिगत रूप से मिला हूं। वह एक सक्षम व्यक्ति हैं। वोल्वो ग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष कमल बाली ने कहा कि यह खुशी की बात है कि भारतीय मूल का कोई व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन रहा है। फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष जैकब क्रास्टा ने कहा कि भारतीय लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है कि भारतीय मूल का एक व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। क्रास्टा ने कहा, बेंगलुरु के लोगों के लिए यह गौरव की बात है कि बेंगलुरु के दामाद सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी नेता के रूप में अपने पहले संबोधन में सुनक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना होगा। सुनक ने कहा, मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ ब्रिटेन के लोगों की सेवा करूंगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,213