Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्षेत्रीय गणित- विज्ञान मेला 2022 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली के भैया- बहनों ने किया शानदार प्रदर्शन

क्षेत्रीय गणित- विज्ञान मेला 2022 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर  कुम्हार टोली के भैया- बहनों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। विद्या भारती उत्तर पूर्वी क्षेत्र बिहार के तत्वावधान में क्षेत्रीय गणित- विज्ञान मेला 2022 का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, औरंगाबाद, बिहार में दिनांक 19 से 21 अक्टूबर 2022 तक संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग के भैया -बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराते हुए सात वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किया। सौम्या रानी, विज्ञान पत्र वाचन, किशोर वर्ग -प्रथम पुरस्कार वही आयुष पंडित, विज्ञान प्रदर्श, बाल वर्ग- तृतीय स्थान, आदित्य आर्यन, किशोर वर्ग, ATL-द्वितीय स्थान करण कुमार, वैदिक गणित, तरुण वर्ग- द्वितीय स्थान, मुस्कान सोनी, साक्षी एवं दिव्यांश कृष्ण कंप्यूटर प्रश्न मंच (किशोर वर्ग) -द्वितीय स्थान हर्ष राज वर्मा, किशोर वर्ग, कंप्यूटर प्रदर्श -तृतीय स्थान, शिवम सौरव, कंप्यूटर प्रदर्श, किशोर वर्ग- द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता प्रतिभागियों को आज वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भैया - बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में विद्यालय के आचार्य अनिल कुमार, राजीव रंजन, संतोष कुमार राय एवं अमरदीप कुमार का सराहनीय प्रयास रहा है क्षेत्रीय गणित- विज्ञान मेला 2022 में विद्यालय के भैया-बहनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अधिकारियों सहित विद्यालय के आचार्य बंधु-भगिनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि बहन सौम्या एवं भैया आदित्य आर्यन आगामी दिनांक 3 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय गणित- विज्ञान मेला जो कि भोपाल, मध्य प्रदेश में होने वाली है इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,192