Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1,946 नये संक्रमित,10 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1,946 नये संक्रमित,10 की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,946 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,34,376 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,968 रह गई है। धनतेर और दिवाली से पहले देश में कोरोना के नये मामले में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। मंगलवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद देश में आज कोरोना के करीब 2,000 के कम नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,923 पर पहुंच गई है। इन 10 मामलों में वे छह लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,968 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 481 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,40,79,485 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविडरोधी टीकों की 219.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,806