Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

रक्षा मंत्री राजनाथ आज करेंगे "मां भारती के सपूत" वेबसाइट लॉन्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रक्षा मंत्री राजनाथ आज करेंगे "मां भारती के सपूत" वेबसाइट लॉन्च
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक वेबसाइट की शुरुआत करेंगे जिसके माध्यम से लोग सशस्त्र बल संघर्ष हताहत कल्याण कोष में दान दे सकेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पोर्टल मां भारती के सपूत की शुरुआत दिल्ली के राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह में की जायेगी। यह कोष तीनों सेनाओं का एक कोष है, जिसका इस्तेमाल संघर्ष के दौरान हताहत सैन्य कर्मियों के परिजनों और आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए किया जाता है। सरकार शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए अनेक योजना चल रही है, लेकिन देशभक्त नागरिकों और विभिन्न संगठन तथा संस्थाओं की ओर से कल्याण कोष में योगदान देने की इच्छा वयक्त किये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। समारोह में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, तीनों सेनाओं के प्रमुख, परम वीर चक्र विजेता और अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,289