देश
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 2,529 नये संक्रमित, 12 की मौत
ABN Bureau
•
06 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार ( 6 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,529 नए मामले सामने आये हैं जो कि कल की तुलना में 61 अधिक हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले बुधवार के आंकड़ों में 2,468 मरीज आये थे और मंगलवार की तुलना में 500 अधिक थे। लगातार दो दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,036 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,745 लोगों की मौत हुई है और 4,40,43,436 लोग स्वस्थ हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 96 नए मामले सामने आये हैं। जबकि संक्रमण दर 1.42 फीसदी है। हालांकि, इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई। दिल्ली में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 20,03,746 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि मृतकों की संख्या 26,503 है। वहीं पिछले दिन 6,773 नमूनों का परीक्षण किया गया था। बता दें कि दिल्ली में पिछले दिनों कोरोना के 74 मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 1.07 फीसदी थी।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 416 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान कोई मौत नहीं हुई। महाराष्ट्र में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 81,23,255 लोग संक्रमित हुए हैं। नये मामलों में से सबसे अधिक 209 मुंबई प्रशासनिक सर्कल में दर्ज किये गये, इसके बाद पुणे (110), नागपुर (36), अकोला (17), नासिक (13), कोल्हापुर (12), लातूर (10) और औरंगाबाद में (9) हैं।
विज्ञापन