Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी-20 : टीम इंडिया की जीत के साथ रोहित बने नम्बर 1

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने महज 20 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने चार चौके और चार छक्के जड़ा। रोहित शर्मा अब तक 138 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 176 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा को मार्टिन गप्टिल से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक छक्के की जरूरत थी। पहले ओवर में एक छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। इसके बाद दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल का नाम हैं जिन्होंने 172 छक्के लगाये हैं। मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आये। उन्होंने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को लेकर कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पिछले दो मुकाबलों में अक्षर ने गेंद से खुद को साबित किया है। हम आने वाले समय में उन्हें बल्ले के साथ भी अपना योगदान टीम के लिए देते हुए देखना चाहेंगे। वहीं अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उन्हें फिनिशर का रोल दिया गया था। अक्षर पटेल ने कहा कि जब मैंने दो तीन बार टीम को अंत के ओवरों में रन बनाकर दिए तो इससे टीम के साथ-साथ मुझे खुद पर भी भरोसा हुआ। भारतीय टीम के लिए भी अक्षर पटेल को कुछ इसी तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए वह नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,116