बुढ़मू : कर्म विसर्जन जुलूस को मुसलमानों ने रोका, जमकर विवाद
ABN Bureau• 07 Sep, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बुधवार को रांची जिला ग्रामीण अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के सारले गांव में करमा पूजा विसर्जन जुलूस को मुसलमानों ने रोक कर विवाद उत्पन्न कर दिया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विश्व हिंदू परिषद बुढ़मू प्रखंड के अध्यक्ष रामदेव महतो, प्रखंड मंत्री कलेश्वर महतो, प्रखंड सत्संग प्रमुख शर्मा महतो ने विश्व हिंदू परिषद रांची ग्रामीण जिला के मंत्री रोबिन कुमार को सूचना दी गई। रोबिन और बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनोद विश्वकर्मा ने खलारी डीएसपी सहित बुढ़मू, खलारी, पिठोरिया, ठाकुरगांव और मांडर के थाना प्रभारी को फोन पर घटना की जानकारी और सूचना दी गई और कहा गया कि प्रशासन अविलंब हिंदू समाज के साथ न्याय और सहयोग करें एवं समुचित कार्यवाही करते हुए दोषी मुसलमानों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करें।
सभी प्रशासनिक पदाधिकारी पूरे दलबल प्रशासन फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी शक्ति से हिंदू समाज के साथ न्याय करते हुए, भरपूर साथ देकर, पूरी सुरक्षा के साथ करमा पूजा विसर्जन जुलूस को सफल कराया। इस घटना से संपूर्ण हिंदू समाज आक्रोशित है और अपने धर्म - समाज के प्रति चिंतित होकर वर्तमान परिस्थितियों से लड़ने के लिए संगठित होना महसूस कर रहे हैं।