Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सुपरहिट जोड़ी... धवन-गिल की जोड़ी ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से धोया

सुपरहिट जोड़ी... धवन-गिल की जोड़ी ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से धोया
विज्ञापन
एबीएन स्पिरिट्स डेस्क। ज़िम्बाब्वे दौरे पर पहला वनडे खेल रही टीम इंडिया को हरारे के मैदान पर 10 विकेट से शानदार जीत दिलाने में भारतीय ओपनर्स शिखर धवन और शुभमन गिल का बड़ा योगदान रहा। दोनों ने नाबाद 192 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। वैसे भी धवन और शुभमन जब से टीम इंंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, इनकी जोड़ी भारत के लिए सुपरहिट साबित होती नजर आ रही है। यह जोड़ी लगातार रन बरसा रही है। दोनों अब तक 5 बार ओपनिंग पर आ चुके हैं जिसमें 3 शतकीय साझेदारियों के साथ कुल 498 रन दर्ज हो गए हैं। शुभमन गिल की अगर बात की जाए तो वह अब तक सात मुकाबलों में 336 रन बना चुके हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। वह विंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने पहले मैच में 64, दूसरे में 43, तीसरे में नाबाद 98 तो अब जिमबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 82 रन बनाए हैं। इसी तरह धवन की बात की जाए तो उन्होंने अपना आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में लगाया था। यह उनका 130वां वनडे मैच था जिसमें उन्होंने 118 रन बनाए। तब उनका कुल स्कोर 5480 था। इसके बाद आई 26 पारियों में वह 1500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। जिसमें 11 अर्धशतक भी शामिल हैं। वह वनडे में 7 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मैच की बात करें, तो जिमबाब्वे ने पहले खेलते हुए 40.3 ओवरों में महज 189 रन बनाए। कप्तान चेजिस ने 35, ब्राड इविंस ने 33 तो नगार्वा ने 34 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपक चाहर ने 27 रन देकर 3, प्रसिद्ध कृष्णा ने 50 रन देकर 3 तो अक्षर पटेल ने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल कीं। जवाब में भारत ने शिखर धवन के 81 तो शुभमन गिल के 82 रनों की बदौलत 30.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,617