झारखंड
सामाजिक संस्था कीप स्माइलिंग हिंदुस्तान ने निकाली भव्य तिरंगा पदयात्रा
ABN Bureau
•
13 Aug, 2022
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले की सामाजिक संस्था कीप स्माइलिंग हिन्दुस्तान ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर झुमरी तिलैया शहर में शनिवार को एक भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। जहां इस रैली में कई विद्यालय समेत आम नागरिक भी सम्मिलित हुए। इस तिरंगा यात्रा में कुल 500 से अधिक लोग शामिल हुए। यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों ने हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाते हुए सभी लोगों ने अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। यात्रा की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, राजू कुमार जैन और निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने हरी झंडी दिखाकर की। सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस एवं बाबा साहेब को माल्यार्पण कर तथा यात्रा में सम्मिलित सभी विद्यालयों को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया। यात्रा में सम्मिलित लोगों को रिफ्रेशमेंट देकर तिरंगा यात्रा को समाप्त किया गया।
तिरंगा पदयात्रा की अनुमानित लंबाई 1 किलोमीटर के करीब थी। रैली में झारखंड पब्लिक स्कूल, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, किड्स प्रोग्रेसिव स्कूल, स्वामी विवेकानन्द स्कूल, सिद्धि विनायक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, संत विनोबा स्कूल, चाणक्य एजुकेशनल अकादमी, जेम्स पब्लिक स्कूल, विक्रमशिला विद्यापीठ, पाथ फाइंडर, मेरिडियन अकादमी, श्री दिगंबर जैन विद्यालय, सरदंबा शिशु विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक तिरंगा यात्रा में समिलित हुए। कीप स्माइलिंग हिंदुस्तान के संरक्षक जीतू थापा, धर्मेंद्र सिंह, सचिव विशाल सिंह, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, कोषाध्यक्ष रोहित बरनवाल, सदस्य आशीष सोनी, राहुल गुप्ता उर्फ आजाद श्री, संदीप कुमार, अरुण कुमार, धर्मेंद्र पंडित, रॉकी कुमार, गोपाल कुमार समेत संस्था के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन