Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

झारखंड : नौ जिलों में 12 अप्रैल से शुरू होगा मिजल्स रुबेला का टीकाकरण

झारखंड : नौ जिलों में 12 अप्रैल से शुरू होगा मिजल्स रुबेला का टीकाकरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के नौ जिलों में 12 अप्रैल से मिजल्स रुबेला का टीका लगेगा। इसमें साहेबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा जिले शामिल हैं।

नोडल पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मिजल्स रुबेला कार्यक्रम की शुरुआत 12 अप्रैल से सभी प्रभावित नौ जिलों में अभियान के रूप में होगी। इसके तहत नौ महीने से 15 वर्ष तक के सभी 45 लाख 62 हजार 492 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। सभी जिलों को मिजल्स रुबेला अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से कम्युनिकेशन प्लान (कार्य योजना) भेजी गयी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.