Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

दुमका : शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के ठिकाने पर आयकर का सर्वे

दुमका : शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के ठिकाने पर आयकर का सर्वे
विज्ञापन
  • दूसरे दिन भी खंगाले जा रहे कागजात, व्यवसायी जगत में हड़कंप

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखंड के शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के दुमका स्थित ठिकाने पर आईटी की टीम सर्वे कर रही है। व्यवसायी के दुमका स्थित मैहर गार्डन होटल सह विवाह भवन में मंगलवार रात से ही आयकर टीम का सर्वे चल रहा है। हालांकि सर्वे में क्या कुछ निकल कर अब तक सामने आया है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पायी है।

मिली जानकारी के अनुसार दुमका में 15 सदस्यीय टीम के द्वारा योगेंद्र तिवारी के मैहर गार्डन होटल सह विवाह भवन में जांच की जा रही है। इस 15 सदस्यीय टीम में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। आयकर की यह टीम देवघर और धनबाद से आयी हुई है। टीम मंगलवार रात से ही कागजातों को खंगाल रही है। टीम को सर्वे के दौरान अब तक क्या कुछ हासिल हुआ है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,816