Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरकट्ठा : विधायक व पूर्व विधायक के दही-चूड़ा सह मिलन समारोह में उमड़े लोग

बरकट्ठा : विधायक व पूर्व विधायक के दही-चूड़ा सह मिलन समारोह में उमड़े लोग
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरकट्ठा। मकर संक्रांति के अवसर पर दिव्य कल्याण आश्रम परिसर में विधायक अमित कुमार यादव और पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जानकी प्रसाद यादव ने अपने आवास पर दही चूड़ा सह मिलन समारोह का आयोजन किया। 

विधायक अमित कुमार यादव द्वारा आयोजित दही चूड़ा कार्यक्रम में कोडरमा सांसद और केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरकट्ठा उपप्रमुख सुरजी देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, जयनगर के पूर्व प्रमुख प्रकाश राम समेत बरकट्ठा, जयनगर, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया, चलकुशा के भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विधायक अमित कुमार यादव के कार्यक्रम में दही, चूड़ा और तिलकुट का लुत्फ उठाया। 

वहीं पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बरकट्ठा, चलकुशा, जयनगर, चंदवारा, इचाक समेत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने दही, चूड़ा, तिलकुट, सब्जी का आनंद लिया। 

इनमें मुखिया रंजीत मेहता, आलोक सिंह, केदार यादव, मनोहर प्रसाद चौधरी, अशोक सिंह, राजकुमार नायक, अशोक कपरदार, भाजपा नेत्री अंजू यादव, मानव विकास संस्था के सचिव बीरबल मेहता समेत आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,225