टीम एबीएन, हजारीबाग। शनिवार को पेलावल विकास मंच (पीवीएम) ने दिनांक 8/11/22 को अर्धनिर्मित अस्पताल (स्वास्थ्य केंद्र) को पूरा कराने व सुचारू रूप से चालू करने हेतु सांकेतिक धरना का आयोजन करने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन के ठीक बगल में लगभग पांच साल पूर्व स्वास्थ केंद्र का काम शुरू हुआ था। आज तक यह भवन अधूरा पड़ा है। जबकि अस्पताल का बोर्ड मुख्य पथ के किनारे बहुत पहले ही लगा दिया था। इस बाबत पीवीएम ने ट्वीट भी किया। इसके जरिए जिला प्रशासन, स्थानीय सांसद एवं स्वास्थ मंत्री एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। तब से लगातार पीवीएम इस भवन के निर्माण को लेकर प्रयत्नशील है। आज अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 8/11/22 को अस्पताल परिसर में ग्रामीणों द्वारा सांकेतिक धरना का आयोजन शांतिपूर्वक किया जायेगा। आज अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में जाने वालों में तौफिक अख्तर, आसिफ अली और एम हक भारती थे। उक्त जानकारी पेलावल विकास मंच (पीवीएम) के संस्थापक सह संयोजक के एम हक भारती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।