Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छठ मैया पलामू प्रमंडल के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लायें : आयुक्त

छठ मैया पलामू प्रमंडल के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लायें : आयुक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। छठ पूजा बहुत पवित्र त्योहार है। इस पर्व को मनाने वाले लोग पवित्र भाव से इस त्योहार को मनाते हैं। इस पर्व में सुखी आम की लकड़ी का प्रयोग होता है। इस अवसर पर सुखी आम लकड़ी का वितरण किया गया। छठ व्रती खुद आकर लकड़ियों को लिया। छठ मैया से प्रार्थना है कि वे पलामू प्रमंडल के सभी लोगों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज मेदिनीनगर के तीनकोनिया गैरेज के समीप कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर आम की सुखी लकड़ियां वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। मौके पर उन्होंने छठ व्रतियों के बीच आम की सुखी लकड़ियां वितरण किया। साथ में पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार भी थे। आयुक्त ने कहा कि पवित्रता व शुद्धता का इस महान पर्व के अवसर पर व्रतियों को मदद करना उत्कृष्ट समाज सेवा है। मानव जीवन के लिए यह बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने पिछले 30 वर्षों से पर्यावरणविद की ओर से किये जा रहे  इस पुनीत कार्य की काफी सराहना की। पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि आम के पौधे लगाने के लिए अभी से ही लोगों को प्रयास करना होगा। पौधे पर्याप्त मात्रा में नहीं लगेंगे, तो लोगों को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए घी से भी ज्यादा कीमत आम की लकड़ी को देना होगा। आम का हरा पेड़ से धरती और आम की सूखी लकड़ियां जलाने से ब्राह्मणड तक प्रदूषण मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि पहले राजा महाराजा आम के बगीचे लगाते थे।जब वही पेड़ बूढ़ा होकर गिरने लगते थे, तो उसका उपयोग त्योहार में किया जाता था। उन्होंने बताया कि पूजा को लेकर वे उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से सुखी हुई आम की लकड़ी खरीद कर इकट्ठा करते हैं और छठ महापर्व के अवसर पर उसका वितरण करते हैं। मौके पर जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल, बसंत सिंह, अनुज कुमार, गोपाल प्रसाद, मुनेश्वर माझी, शमीम अंसारी, अमरेंद्र कुमार, अरविंद जायसवाल, रोहित जायसवाल, मनीष सिंह, आशुतोष जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,099