Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश ने देशवासियों को दी बधाई, वीर शहीदों को किया नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश ने देशवासियों को दी बधाई, वीर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 76वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सब को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सछ्वाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे और देश का नाम दुनिया में रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन