टीम एबीएन, पटना। बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश शाम चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे। बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी आधिकारिक एलान अभी बाकी है। वहीं नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। वे सीएम नीतीश के फैसले का इंतजार करेंगे। वहीं भाजपा- जदयू के बीच विवाद पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैं पटना जा रहा हूं... हम दिन रात मेहनत करके उद्योग पर पटरी पर लाया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगी। मैं 3 बजे की फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं। बिहार की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग लिया है। बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी भी राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश इस्तीफा भी सौंप सकते हैं।