Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

योगी के बाद अब "नीतीश बनेंगे बुलडोजरनाथ"...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
योगी के बाद अब "नीतीश बनेंगे बुलडोजरनाथ"...
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। बिहार में भी अगले कुछ महीने बुलडोजर चर्चा में रहने वाला है। बिहार के सभी जिलों में अप्रैल से जून तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इस दौरान सरकार जमीन पर किये गये अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए सरकार बुलडोजर चलाएगी। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री राम सूरत कुमार ने कहा कि राज्य के सभी शहरों में अप्रैल से जून तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इस दौरान सरकार जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर भी चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सदन में यह भी कहा कि सभी सदस्यों से आग्रह है कि जब कार्रवाई शुरू हो तो अतिक्रमणकारियों को बचाने के लिए किसी प्रकार की पैरवी मत कीजिएगा। किसी की नहीं चलेगी पैरवी : मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं चलेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अप्रैल से जून तक चलेगी। चूंकि इस दौरान बारिश नहीं होती है। ऐसे में हटाने में किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र मार्च तक चलेगा। इसके बाद अप्रैल से अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में 10-10 लाख का फंड भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है, अब सरकार उन जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराएगी। अभियान के दौरान जिन जमीनों पर अतिक्रमण पाया जाएगा उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। सभी विभाग अपने जमीनों की कराए पैमाइश : मंत्री राम सूरत कुमार विधान परिषद में डॉ संजीव कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। संजीव कुमार सिंह ने सभी शिक्षण संस्थानों के जमीन का डिजिटल ब्योरा बनाने की मांग की थी। जिसके जवाब में भूमि सुधार व राजस्व मंत्री ने कहा कि सभी विभागों को कहा गया है कि वह अपनी जमीन की जमाबंदी करा लें। साथ ही अतिक्रमण हो तो उसकी सूचना दें। पैमाइश कराकर सरकार बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटाएगी सरकारी कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय होगी। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में सरकारी कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय होगी। सरकारी भूमि के संरक्षण में शिथिलता या फिर लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों और कर्मियों को चिह्नित कर विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिन कर्मियों की कर्तव्यहीनता के चलते सरकार को क्षति पहुंचेगी, उनसे उक्त सरकारी भूमि के समतुल्य राशि की वसूली होगी।
विज्ञापन