Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिहार

2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी
विज्ञापन
टीम एबीएन पटना, बिहार के पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। साहनी ने शनिवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली की तरह झारखंड-बिहार-उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को एसटी-एससी में शामिल कराना पार्टी का लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड की 134 लोकसभा सीटों पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अगर हिम्मत है तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांग कर दिखाएं क्योंकि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश और मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कमजोर समझ कर इस्तीफा मांगा जाता है लेकिन हमारी पार्टी ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और हमने अपने 4 विधायकों का समर्थन लिखकर राज्यपाल को दिया था। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को कहीं से चुनाव लड़ने का हक है और उनकी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ कर अपना जनाधार बनाया है। कहा कि पार्टी निषाद समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे झारखंड में सत्ता नहीं, बल्कि निषाद और अति पिछड़ों को हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने आए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,450